रेलवे ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की

रांची, 30 जुलाई (वार्ता) झारखंड में आज रेल हादसे के बाद रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की राशि देगा तथा घायलों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस हादसे में अबतक कुल 2 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दुर्घटनास्थल पहुंचने के बाद कहा कि हादसे के शिकार लोगों की मदद सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय की झारखंड रेल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई और 18 अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को चक्रधरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में में दो की स्थिति गंभीर है।

Next Post

केरल में भूस्खलन से मृतकों की संख्या बढ़कर 116 हुई

Tue Jul 30 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email वायनाड, 30 जुलाई (वार्ता) केरल में वायनाड जिले के वेल्लारीमाला गांव के मुंडक्कई और चूरामला इलाकों में मंगलवार सुबह हुए दो बड़े भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 116 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों […]

You May Like