इंदौर. मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक खाते का खुलासा करते हुए सदर बाजार पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने बैंक खाते के माध्यम से साइबर ठगी की रकम प्राप्त करता था और इसके बदले 10 प्रतिशत कमीशन लेता था। संबंधित बैंक खाता महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर फ्रॉड की शिकायतों से जुड़ा मिला है।
पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत गृह मंत्रालय के 14सी पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध म्यूल खातों के डेटा की जांच की थी। इसमें एसबीआई और कोटक बैंक में संचालित खातों की जानकारी सामने आई। जांच में कनाड़िया के ग्रीन वैली में रहने वाले दीपेश यादव का बैंक खाता संदिग्ध मिला। इसके बाद सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Next Post
रीवा संभाग कमिश्नर की बड़ी बैठक में सख्त एक्शन
Thu Nov 19 , 2026
रीवा संभाग में ग्रामीण विकास की योजनाओं को लेकर कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने बुधवार को बड़ी समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर कमिश्नर का सख्त रुख देखने को मिला। उन्होंने साफ कहा कि गरीबों के मकान का काम किसी भी हाल में अधूरा नहीं रहना […]

You May Like
-
7 months ago
रेत माफिया पर निर्णायक प्रहार की जरूरत