मुरादाबाद देहात के 300 मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में जॉइन की पार्टी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच 17 नवंबर को मुरादाबाद देहात से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में इन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस का हाथ मजबूत हो रहा है और पार्टी चुनाव जीतकर रहेगी।
वहीं, नवभारत से बातचीत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर अहम बयान दिया।

उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच बेहतर समन्वय बना हुआ है। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी और मिलकर ही चुनाव जीतेंगी।उन्होंने गठबंधन के बीच तालमेल को लेकर भरोसा जताया और कहा कि आगामी चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर मैदान में उतरेगा।इस सदस्यता कार्यक्रम को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि आने वाले समय में कांग्रेस के साथ और भी लोग जुड़ेंगे।

Next Post

आवासीय भवनों में चल रहे कारोबार पर कार्रवाई तेज, 730 दुकानें और होटल सील

Wed Nov 18 , 2026
भोपाल: आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत भवनों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सीलिंग की कार्रवाई तेज कर दी है। निगम के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में अब तक शहर में 730 व्यावसायिक संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों को सील […]

You May Like