जयप्रकाश पुरोहित
ओंकारेश्वर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर कॉरिडोर के भव्य विकास और कायाकल्प की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि उज्जैन के महाकाल महालोक की तर्ज पर अब ओंकारेश्वर कॉरिडोर के साथ चित्रकूट और ओरछा के मंदिरों का भी भव्य विकास किया जा रहा है। इस योजना के तहत ओंकारेश्वर के विकास के लिए 2500 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल ओंकारेश्वर चौथे ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यहां महाकाल महालोक की तर्ज पर विकास होने से धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। कॉरिडोर के कायाकल्प से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय विकास को भी गति मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद ओंकारेश्वर को एक भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की उम्मीद बढ़ गई है।
