मिठाई दुकानों में छापे, नमूने लिए

जबलपुर । खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने खाद्य सुरक्षा टीम ने खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों में दबिश दी। बुधवार गोरखपुर स्थित बीकानेर से मलाई कतली और मावा बर्फी तथा राज स्वीट गोरखपुर एवं हीरा स्वीट मदन महल से मठरी और गुझिया के सैंपल लिए गए। इसी प्रकार सदर स्थित मधुकलश से नमकीन के, ओवन क्लासिक तिलहरी से नमकीन, चिप्स और क्रीम

रोल के सेम्पल लिए गये तथा होटल विजन महल में किचन के स्टोर में फूड कंटेनर में डेट अंकित करने निर्देशित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गये सभी सैंपल जांच करने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

पटाखा गोदाम में दबिश देने पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम

Wed Nov 4 , 2026
रीवा, रीवा शहर के मैदानी स्थित पटाखा कारोबारियों के गोदाम में राजस्व और पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची. जहा पर संचालको से कारोबार से जुड़े दस्तावेज तलब किये गये और लाइसेंस में दर्ज मात्रा एवं मौके पर उपलब्ध पटाखे के स्टाक का मिलान किया गया. रात 9 बजे यह […]

You May Like