
मंडला। राष्ट्रीय ब्रॉडगेज संघर्ष समिति के नेतृत्व में मंडला फोर्ड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में टिकट काउंटर की कमी, आरक्षण काउंटर का सीमित समय और प्लेटफॉर्म विस्तार के अटके कार्य जैसी समस्याएं सामने आईं। यात्रियों को हो रही असुविधाओं को लेकर रेलवे अधिकारियों से सुधार की मांग की गई। समिति ने वाशिंग और मेंटेनेंस सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। पूर्व विधायक ने नैनपुर की बजाय मंडला से रेलवे विस्तार की बात दोहराते हुए स्टेशन को मॉडल रूप देने की मांग की। जल्द ही रेल मंत्री से बैठक कर विषय पर चर्चा की जाएगी।
