
रीवा, रीवा शहर के मैदानी स्थित पटाखा कारोबारियों के गोदाम में राजस्व और पुलिस की टीम दबिश देने पहुंची. जहा पर संचालको से कारोबार से जुड़े दस्तावेज तलब किये गये और लाइसेंस में दर्ज मात्रा एवं मौके पर उपलब्ध पटाखे के स्टाक का मिलान किया गया. रात 9 बजे यह कार्यवाही की गई. जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे.
गौरतलब है कि शहर के बड़े पटाखा कारोबारी मैदानी में अपना पटाखा गोदाम बना रखा है जो कि आवासीय क्षेत्र है. सुरक्षा के दृष्टि से रात 9 बजे राजस्व और पुलिस की टीम मैदानी पहुंची, जहा पटाखा गोदाम बनाये गये है. टीम के पहुंचते ही कारोबारियों के होश उड़ गये. मौके पर पटाखा का लायसेंस चेक किया गया और कितना माल आया है और कितना बाहर गया है. इसके साथ ही स्टाक का भी निरीक्षण किया गया. वही लायसेंस की शर्तो का पालन किया जा रहा है कि नही, इसका भी अवलोकन किया गया. कारोबारियों द्वारा सुरक्षा के क्या इंतजाम किये गये है इसका भी निरीक्षण टीम ने किया. कई गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे का स्टाक पाया गया. दीपावली के त्यौहार को देखते हुए यह कार्यवाही की गई है जांच जारी है. वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया है. लायसेंस चेक किये गये है और गोदाम में कितना स्टाक है, इसके साथ ही सुरक्षा के क्या इंतजाम किये गये है इसका भी अवलोकन किया गया है. इसके अलावा एसडीएम राजस्व की टीम अपनी जांच कर रही है.
