
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत मॉल 11 के सामने स्थित रायल पाम्स मैरिज गार्डन में मकान तोडऩे और मलबा उठाने का काम कर रहे श्रमिक लल्ली उर्फ अमर कोरी (26), निवासी बिग बाजार के सामने, थाना ग्वारीघाट की 13 अक्टूबर को करंट लगने से मौत हो गई थी । पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया है कि ठेकेदार बिना किसी सुरक्षा उपकरण और संसाधनों के मजदूर से जोखिम भरा काम करा रहा था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार मोहम्मद ईनायत के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
