थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम 

सीधी। जिले कमर्जी थानांतर्गत नौगवां में सोमवार शाम थार की टक्कर से बाइक सवार 43 वर्षीय कमलूद्दीन खान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे चक्काजाम किया। पुलिस की समझाइश के बाद शाम 7:30 बजे जाम खोला गया। जानकारी के अनुसार कमलूद्दीन खान ग्राम खोरबा खास के दादर टोला के रहने वाले थे। वह भैंस बेचने का काम करते थे। सोमवार शाम करीब 4:30 बजे वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान नौगवां में थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कमलूद्दीन के पिता हबीब बक्श ने आरोप लगाया कि थार तेज रफ्तार में थी और उसने बाइक को टक्कर मारी।

उनके मुताबिक, हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर विरोध जताया। सूचना मिलने पर कमर्जी थाना प्रभारी सुधाकर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने अनिल पटेल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने थार भी जब्त कर ली। परिजनों को समझाने के बाद स्थिति शांत हुई और शाम 7:30 बजे चक्काजाम खत्म हुआ।

Next Post

सेमरिया बाजार में बाइक-ऑटो की जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर 

Mon Nov 2 , 2026
सीधी । जिले के सेमरिया बाजार में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल के समीप बाइक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। […]

You May Like