करणी सेना ने निकाला मशाल जुलूस

जबलपुर: करणी सेना के नेतृत्व में यूजीसी रेगुलेशन्स, 2026 के विरोध एवं ईडब्लूएस वर्ग सहित सामान्य वर्ग के संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस इनकम टैक्स चौक से प्रारंभ होकर नौदरा ब्रिज तक पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर करणी सेना प्रदेश प्रमुख अनुराग प्रताप राघव, संरक्षक कमल सिंह जादौन, एडवोकेट धीरज तिवारी, जबलपुर जिला अध्यक्ष हनी सिंह गौर, महानगर अध्यक्ष रोहित सिंह चौहान एवं जबलपुर संभाग अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह सहित करणी सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।

Next Post

शाही परिवार की बेटी, 17 साल की उम्र में अदिति राव हैदरी को हो गया था प्यार, आमिर खान से भी है खास कनेक्शन

Wed Oct 28 , 2026
Aditi Rao Hydari Birthday: मुंबई, 2 शाही परिवारों से ताल्लुक रखने वाली अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ और कई दिलचस्प किस्से आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं। अदिति राव हैदरी का संबंध हैदराबाद और वनापर्थी के प्रतिष्ठित शाही परिवारों से है। खबरों के अनुसार अदिति राव हैदरी […]

You May Like