तड़ीपार पकड़ाया

इंदौर: परदेशीपुरा पुलिस ने एक तड़ीपार को घूमते हुए पकड़ा है. सब उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान टापू नगर क्षेत्र में एक युवक प्रतिबंध के बावजूद संदिग्ध हालत में घूमता मिला.

पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि उसके खिलाफ पहले से प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हैं. इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया. आरोपी की पहचान रोहन उर्फ पापकार्न पिता किशन कदम, उम्र 20 वर्ष, निवासी टापू नगर परदेशीपुरा इंदौर के रूप में हुई है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

आजाद नगर में चाकूबाजी से युवक की हत्या, नाबालिगों पर शक

Fri Dec 26 , 2025
इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई. गंभीर रूप से घायल युवक को उसके दोस्त देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के पीछे दिन में हुआ […]

You May Like

मनोरंजन