रातोडिय़ा तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

आगर मालवा, शहर के रत्नसागर रातडिय़ा तालाब में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया. शव की स्थिति देखकर हर कोई हैरान रह गया. बताया जा रहा है कि शव काफी समय से तालाब में पड़ा होने की आशंका है.

स्थिति यह थी कि शव के ऊपर झाडिय़ां उग आई थीं और झाडिय़ों के बीच से केवल पैर ही दिखाई दे रहे थे. शव का बाकी हिस्सा झाडिय़ों और पानी में छिपा होने के कारण स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था. बता दें की ज़ब कुछ बच्चे पतंग लूटने तालाब किनारे आए उनकी नजर शव पर पड़ी, इस दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई. तालाब में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. शव को बाहर निकालने में आ रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने नगर पालिका की टीम को सूचना दी. इसके बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए. समाचार लिखे जाने तक शव को तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका था. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है. शव बाहर निकलने के बाद ही व्यक्ति की पहचान, मौत के कारण और अन्य परिस्थितियों का पता चल सकेगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Next Post

चक्रवात 'अर्णब' के नुकसान का आकलन करने ओडिशा पहुंची केंद्रीय टीम, एक और तूफान के खतरे को लेकर राज्य हाई अलर्ट पर

Mon Nov 2 , 2026
भुवनेश्वर, 02 नवंबर (वार्ता) चक्रवात और बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य करने के प्रयासों के बीच केंद्र सरकार की एक टीम चक्रवात ‘अर्णब’ और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने ओडिशा पहुंच गयी है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने एक और चक्रवातीय प्रणाली […]

You May Like