धनतेरस से पहले सोना-चांदी के भाव में गिरावट, मेकिंग चार्ज पर 15% तक छूट; खरीदारी के लिए बाजार में रौनक

भोपाल: धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच इस बार ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बाजार में सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। ज्वेलर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और कमी आ सकती है। वहीं, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्वेलरी शोरूम में कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं।

आज के बाजार भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोना करीब 1 लाख 38 हजार 980 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1 लाख 27 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 10 हजार 806 रुपए प्रति ग्राम है। चांदी की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार 900 से 1 लाख 82 हजार 380 रुपए प्रति किलो के आसपास बनी हुई है।

मेकिंग चार्ज पर 15% तक डिस्काउंट

सोने-चांदी के भाव में गिरावट के बीच ज्वेलर्स की ओर से ग्राहकों को खरीदारी के लिए आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कई जगह मेकिंग चार्जेस पर 15 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा अलग-अलग ज्वेलरी पर विशेष ऑफर्स और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं।

ज्वेलर्स को और गिर सकते हैं दाम

ज्वेलर्स का कहना है कि फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है और आने वाले दिनों में भी भाव नीचे जाने की उम्मीद है। इसके बावजूद बाजार में खरीदारी अच्छी बनी हुई है। धनतेरस को देखते हुए ग्राहक ज्वेलरी की खरीदारी और नए डिजाइन देखने के लिए शोरूम पहुंच रहे हैं। ऐसे में गिरते भाव और आकर्षक ऑफर्स के बीच इस बार धनतेरस पर सराफा बाजार में अच्छी बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली से पहले जहरीली हुई हवा, रेखा सरकार की शीतकालीन कार्य योजना विफल- दिल्ली कांग्रेस

Mon Nov 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिवाली से पहले ही दिल्लीवासी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली […]

You May Like