कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का निधन

बीकानेर, 04 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी का बीकानेर में शुक्रवार देर रात निधन हो गया।

वह करीब 62 वर्ष के थे। उनके परिजनों के अनुसार उन्होंने रात करीब एक बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके गजनेर रोड पर वैद्य मघाराम कॉलोनी स्थित आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद वहीं से अंतिम यात्रा शुरू होगी।

श्री डूडी लंबे समय से बीमार थे। वह करीब 25 महीने से कोमा में थे। अगस्त 2023 में श्री डूडी की जयपुर में ब्रेन हेमरेज हुआ था। उसके बाद से वह कोमा में थे। कुछ दिन पहले वह दिल्ली स्थित आवास पर उपचाररत थे। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज में ज्यादा सुधार नहीं होने के बाद उन्हें घर जाने के लिए बोल दिया गया। तब से वह घर पर वेंटीलेटर पर थे।

एक जुलाई 1962 को जन्मे श्री डूडी वर्ष 1999 से 2004 तक बीकानेर से सांसद रहे। बाद में वह जिला प्रमुख, विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। उनकी अंत्येष्टि जाट बगीची में की जायेगी।

 

Next Post

अनोखा प्रदर्शन: कफ सिरप पिलाकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को जगाने की कोशिश

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल: छिंदवाड़ा जिले में 9 बच्चों की मौत के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक बलोरिया ने सरकार और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की कड़ी आलोचना की। बलोरिया ने अपना आक्रोश जताते हुए मीडिया के सामने शुक्ल का फोटो लेकर उस पर कफ सिरप उड़ेलकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप […]

You May Like