
भोपाल। मप्र कर्मचारी मंच आरजीपीवी कर्मचारी समिति द्वारा किया जा रहा आंदोलन स्थगित कर दिया गया है. यहां कर्मचारी पिछले 27 दिनों से आंदोलन कर रहे थे. विवि के कुलपति और कुल सचिव ने तीन मांगे मंजूर कर ली है. जिसके बाद कार्य परिषद की बैठक होने तक के लिए आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है.
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि आरजीपीवी के स्थाई कर्मी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 27 दिन से कुल सचिव कक्ष के सामने आंदोलन कर रहे थे. मंगलवार को कुलपति ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधि मंडल को बुलाया और मांगों पर चर्चा की.
कार्य परिषद की बैठक के बाद आदेश
प्रांताध्यक्ष पांडे ने बताया कि कुलपति ने पांच में से तीन मांगे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी, योजना का लाभ देने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का श्रेणी परिवर्तन करना और स्थाई कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष में12 दिवस का सवेतनिक अवकाश का लाभ देने की मांग को मंजूर किया है. जिसे आगामी कार्य परिषद की बैठक के बाद आदेश जारी करने का आश्वासन भी कर्मचारियों को दिया गया है. बैठक में अमर अहिरे, जगदीश शर्मा, संतोष सूर्यवंशी, विजय रैकवार, शाजली इज़हार सहित कर्मचारी शामिल हुए.
