पार्षद के घर चाकू लेकर पहुंचे लोगों ने की तोड़फोड़, नेमप्लेट फाड़ी

इंदौर. संयोगितागंज थाना क्षेत्र के उषांगज स्थित गीतांजली अपार्टमेंट में पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग चाकू लेकर पार्षद के घर पहुंच गए. आरोपियों ने घर के बाहर लगी पार्षद की नेमप्लेट चाकू से फाड़ दी. इसके बाद फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के लिए दौड़े. जान बचाने के लिए फरियादी दूसरी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में घुस गया. आरोपियों ने वहां भी दरवाजे पर लातें मारीं और गमले, गाड़ी व कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया. जाते जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.
गीतांजली अपार्टमेंट उषांगज में रहने वाले 40 वर्षीय सुमित तलरेजा ने पुलिस को बताया कि देर रात वह अपने घर पर थे. तभी प्रशांत करौसिया अपने साथी अंश सिरसिया, सुमित खरे और विशाल बौरासी के साथ उनके पास पहुंचा. पुराने विवाद के समझौते को लेकर आरोपियों ने उनके साथ मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी. आरोपियों की गालियां सुनकर उन्होंने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया. इस दौरान आरोपियों ने घर के बाहर लगा पार्षद का बोर्ड चाकू से फाड़ दिया. इसके बाद आरोपी उनके साथ मारपीट करने के लिए दौड़े. खुद को घिरता देख सुमित घबराकर दौड़ते हुए मल्टी की दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में घुस गए.

आरोपियों ने उनका पीछा करते हुए दरवाजे पर लातें मारीं. घर के बाहर रखे गमलों, गाड़ी और कुर्सियों को भी नुकसान पहुंचाया. आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद फरियादी ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रशांत करौसिया, अंश सिरसिया, सुमित खरे, विशाल बौरासी, प्रिंस सिरसिया और ऋषि सिरसिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है. थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

मुरैना में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का फिल्मी अंदाज में पीछा

Fri Oct 30 , 2026
मुरैना। मुरैना में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का फिल्मी अंदाज में पीछा कर 7 लाख का वाहन जब्त किया गया है लेकिन पुलिस को चकमा देकर चालक फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like