​नीट परीक्षा में शिक्षक की बेटी राशि जुनघरे ने बढ़ाया सौसर का मान,नगर में रहीं प्रथम

सौसर, स्थानीय मिडास कोचिंग संस्थान की होनहार छात्रा कु. राशि जुनघरे ने Re NEET परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षक माणिकराव जुनघरे की सुपुत्री राशि ने इस कठिन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सौसर नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

​अपनी इस स्वर्णिम सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए राशि ने नवभारत से चर्चा में बताया कि यह परिणाम उनकी कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का नतीजा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन और मिडास को दिया।

​राशि की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतकों और मिडास संस्थान ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नगर में इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है।

Next Post

विधायक व पूर्व वित्त मंत्री के माध्यम से 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Sat Jul 18 , 2026
दमोह। प्रांतीय आवाहन पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा दमोह द्वारा मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को जयंत मलैया स्थानीय विधायक व पूर्व वित्त मंत्री के माध्यम से 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व अध्यक्ष,संयुक्त पेंशनर्स मोर्चा स्वामी अशोक तिवारी द्वारा एक मांग कि पेंशनर्स […]

You May Like