
दमोह। प्रांतीय आवाहन पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा दमोह द्वारा मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को जयंत मलैया स्थानीय विधायक व पूर्व वित्त मंत्री के माध्यम से 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व अध्यक्ष,संयुक्त पेंशनर्स मोर्चा स्वामी अशोक तिवारी द्वारा एक मांग कि पेंशनर्स को राहत राशि स्वीकृत करने के लिए छत्तीसगढ़ से स्वीकृति प्राप्त करने की बाध्यता समाप्त करने के लिए मुख्य मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए शेष मांगे यथा केंद्र के समान उसी दिनांक से राहत स्वीकृत करने,न्यायालय के निर्णय अनुसार 32 माह के एरियर की राशि का 6 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने,हिमाचल सरकार की तरह हर 5 वर्ष में पेंशन में वृद्धि करने,विद्युत मंडल के कर्मचारियों को भी कोषालय से पेंशन देने,सभी पेंशन पुनरीक्षण समय पर करने,जिला स्तर पर पेंशन कल्याण समिति,फोरम की बैठक नियमित बुलाने,जिला में पेंशन कार्यालय यथावत रखने आदि मांगो पर शीघ्र निर्णय लिए जाने हेतु ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय को भेजने अनुरोध किया गया.
ज्ञापन सौंपते समय धन सिंह अध्यक्ष पुलिस पेंशनर्स संघ, आर के मिश्रा अध्यक्ष पेंशनर्स समाज,एम एल सरैया कार्यवाहक अध्यक्ष पेंशनर्स समाज, पी एन अहिरवार कोषाध्यक्ष पेंशनर्स समाज, नन्हे भाई पटेल तहसील अध्यक्ष पेंशनर्स समाज,विद्युत मंडल से के सी जैन व सुशील विद्यार्थी,एच एन श्रीवास्तव, राजकुमार सेन, दिनेश गोस्वामी, पुलिस विभाग, राम किशोर पांडे पुलिस विभाग, रोहणी गौतम आदि पेंशनर्स उपस्थित रहे.
