
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के निर्देशन में हटा पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतर जिला गिरोह का शनिवार को पर्दाफाश किया है. शहर के जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी आनंद कलादगि (भापुसे) ने पूरी कार्रवाई का खुलासा किया।
*एसडीओपी केपी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया और एसडीओपी हटा के.पी. सिंह के नेतृत्व में गठित अनुभाग स्तरीय टीम द्वारा अंजाम दी गई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
*9 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार*
पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं: यश उर्फ बंदर अहिरवार निवासी जबलपुर जीवनलाल वंशकार निवासी कटनी निखिल साहू निवासी हटा अनुज चक्रवर्ती निवासी हटा जय हिंद यादव निवासी पन्ना दीपक सिंह – निवासी हटा आशीष लोधी निवासी कटनी दिनेश यादव निवासी कुम्हारी जसवंत बर्मन निवासी हटा वहीं सत्यम रैकवार, उत्कर्ष साहू और अरविंद विश्वकर्मा तीनों आरोपी हटा निवासी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।
*जप्ती और प्रकरण*
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 9 जिंदा कारतूस जप्त किए हैं। अलग-अलग प्रकरणों में कुल 11 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।पकड़े गए आरोपी दमोह जिले के साथ ही दमोह की सीमा से लगे जिले जबलपुर, कटनी और पन्ना से संबंधित हैं।एसपी आनंद कलादगि ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सख्त अभियान चलाया जाएगा।
*सुधीर कुमार बेगी और धर्मेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम*
एसडीओपी हटा केपी सिंह के मार्गदर्शन में दो टीम में घटित की गई। जिसमें एक टीम में सुधीर कुमार बेगी थाना हटा व दूसरी टीम का नेतृत्व उप निरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर थाना प्रभारी पटेरा द्वारा किया गया। सराहनीय भूमिका में एएसआई मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र बाबू,बीडी दाहिया, रूपलाल, महेश यादव, साइबर सेल सौरभ टंडन, राकेश अठया, निखिल परस्ते,प्रधान आरक्षक रामकिशोर, सूर्यकांत पांडे, आरक्षक बलवंत लोधी, थाना हटा से अनिल गौतम, कमल ठाकुर, आरक्षक अभिषेक बरोलिया, विजय गंधर्व देवेंद्र मिश्रा, शुभम नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
