सागर: सागर जिले के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया थाना अंतर्गत आरओव्ही के समीप एक युवक की हत्या कर दी गई. आरोपी द्वारा 16 सेकेंड में युवक के सिर पर 14 वार लोहे के पाइप से किए. जिससे उसकी मौके पर हुई मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है.मकरोनिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानस नगर निवासी अंकित पिता रामलाल पटेल उम्र 28 वर्ष की बोहरे द्वार के समीप गंभीर रुप से घायल होने की सूचना मिली. जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि अंकित ने अंतरजातीय विवाह किया था जिससे नाराज नेहानगर निवासी जय द्विवेदी व दो अन्य ने आज दोपहर में होटल के सामने गेट के समीप लोहे के पाइप से सिर पर वार कर दिए गए. जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस द्वारा निकाले गए सीसीटीवी फुटैज में भी आरोपी युवक सडक़ पर पड़े युवक के सिर में लोहे के पाइप से नॉन स्टाप वार करता नजर आ रहा है. जिसके पश्चात एक आरोपी को हटाते हुए और दूसरा मोटर साइकिल उठाकर भागते हुए दिख रहा है. पुलिस ने जय द्विवेदी और अन्य के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है. कल सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के अनुसार मृतक ने आरोपी की बहन से अंतरजातीय शादी की थी. जिसके बाद से ही आरोपी नाराज था और बीच में दो बार तलाक जैसे हालात बनाए थे. अभी भी उसने मृतक पर दबाव बनाया था कि वह उसकी बहन से रिश्ता खत्म कर दे.
