असुविधाओं के बीच यूजीसी नीट में किया नाम रोशन

पड़ाना।जहां चाह वहा राहत की कहावत को ग्रामीण अंचल के युवक ने फिर से चरितार्थ किया है. समीस्थ ग्राम पाटडिय़ा डाबी के गरीब परिवार से ताल्लुकात रखने वाले भंवरलाल प्रजापति के बेटे अशोक प्रजापति ने यूजीसी नीट में 92 प्रतिशत अंक लाकर गांव का नाम रोशन किया है. इनके पिता मजदूरी करते है और अपने बेटे को पढ़ाया लिखाया है. अशोक प्रजापति ने असुविधाओं के बीच गरीबी का सामना करते हुए 2025 में यूजीसी निट परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक लाकर छोटे से कस्बे व गांव का नाम रोशन किया है. पूर्व सरपंच मेहरबान सिंह, विजय बना, हेमराज सिंह, हुकम सिंह, नारायण सिंह, विष्णु प्रजापति, जीत सिंह इत्यादि ग्रामीण व ईष्ट मित्र ने बधाई दी.

Next Post

नौ साल के मासूम पर श्वान का अटैक, एफआईआर

Fri Jul 25 , 2025
जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत लखराम मोहल्ला में एक खूखार श्वान ने नौ साल के मासूम पर अटैक कर दिया हमले में बालक लहूलुहान हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक लता कोल निवासी लखराम […]

You May Like