रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने रात भर में 140 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए: रक्षा मंत्रालय

मॉस्को, 19 जुलाई (स्पूतनिक/वार्ता) रूसी वायु सुरक्षा बलों ने रात भर में 140 यूक्रेनी ड्रोन को रोककर बीच रास्ते में नष्ट कर दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया, ” शनिवार रात 8:00 बजे से आज सुबह 8:00 बजे तक, वायु रक्षा चेतावनी प्रणाली ने 140 यूक्रेनी बिना पायलट वाले विमान (फिक्स्ड-विंग अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स) को रोककर बीच रास्ते में ही नष्ट कर दिया।” बयान में आगे कहा गया कि इन ड्रोन को बेलगोरोद, ब्रियांस्क, वोरोनिश, कलुगा, कुर्स्क और रोस्तोव क्षेत्रों, मॉस्को क्षेत्र, क्रास्नोडार क्राई, क्रीमिया, और अज़ोव सागर व काला सागर के ऊपर नष्ट किया गया।

Next Post

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘कल्कि 2898 एडी’ की जीत पर प्रभास ने जताई खुशी, कहा- पूरे परिवार के लिए गर्व का पल

Sun Jul 19 , 2026
मुंबई, 19 जुलाई (वार्ता) सुपरस्टार प्रभास ने अपनी चर्चित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में मिले सम्मान पर खुशी और गर्व जाहिर किया है। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म जो संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करती है श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। […]

You May Like