
उज्जैन। किसान के यहां काम करने वाले हाली ने अनाज के बाड़े में रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। उसे लटका देख किसान परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये बडऩगर अस्पताल पहुंचाया। इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास ने बताया कि ग्राम पलवा में गिरधारीलाल हारोड के खेत पर रतलाम के रावटी स्थित ग्राम सेमलखेड़ी का रहने वाला धन्नालाल उर्फ मनीष पिता सुखराम भील 28 वर्ष 2 साल से हाली का काम कर रह था। सुबह उसका शव अनाज रखने के बाड़े में वेंटिलेशन पर रस्सी के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया।
गिरधारीलाल ने बताया कि सोमवार शाम खेत पर उसे टिफिन देने पहुंचा था, उसके बाद रात में 10 बजे के लगभग लाइट आने पर उसे कॉल कर पाणत करने के लिये कहा था। सुबह जब मवेशियों को दूध निकालने खेत पर आया तो धन्नालाल फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी सालभर पहले छोडक़र चली गई थी। पूर्व में उसका परिवार भी हारोड़ परिवार के यहां काम कर चुका था। 2 साल से धन्नालाल काम कर रहा था। थाना प्रभारी के अनुसार फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू की जायेगी।
