बर्फबारी के अलर्ट से भारत-चीन सीमा व्यापार पर लगा विराम

पिथौरागढ़, 28 अक्टूबर (वार्ता) उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम की चुनौती ने भारत-चीन पारंपरिक सीमा व्यापार पर समय से पहले विराम लगा दिया है। सभी भारतीय व्यापारी वापस लौट आये हैं।

इस दौरान भारतीय व्यापारियों ने 74.95 लाख रुपये से अधिक का कारोबार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तकलाकोट में 27 से 29 अक्टूबर के बीच भारी बर्फबारी की चेतावनी के बाद पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने भारतीय व्यापारियों को 26 अक्टूबर तक स्वदेश लौटने के निर्देश दिए थे। आज सभी भारतीय व्यापारी वापस भारत लौट आये हैं।

उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी के अनुसार, इस वर्ष भारत-चीन पारंपरिक व्यापार के तहत भारतीय व्यापारियों ने कुल 74,95,325 रुपये का कारोबार किया, जबकि चीन से 74,51,402 रुपये मूल्य के सामान का आयात किया गया।

उन्होंने कहा कि तकलाकोट प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में सभी भारतीय व्यापारी 26 अक्टूबर तक सुरक्षित भारत लौट आये। सीमांत क्षेत्र में मौसम के लगातार बिगड़ने और भारी हिमपात की आशंका को देखते हुए व्यापारिक गतिविधियां आगे जारी रखना संभव नहीं रहा।

 

 

Next Post

रीवा में मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, पुरानी मिठाई नष्ट कराई

Wed Oct 28 , 2026
रीवा, रीवा में दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में न्यू बस स्टैंड स्थित फॉरएवर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम को यहां किचन में पुरानी मिठाइयों को दोबारा इस्तेमाल […]

You May Like