रीवा में मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, पुरानी मिठाई नष्ट कराई

रीवा, रीवा में दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में न्यू बस स्टैंड स्थित फॉरएवर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम को यहां किचन में पुरानी मिठाइयों को दोबारा इस्तेमाल कर नई मिठाइयों में मिलाने की तैयारी मिली। आरोप है कि इन मिठाइयों को दीपावली के दौरान बेचने की तैयारी थी।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टीम ने यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान किचन में गंदगी और कढ़ाई साफ नहीं होने की बात भी सामने आई। इसके बाद मौके पर ही पुरानी मिठाइयों को नष्ट कराया गया।

खाद्य विभाग ने प्रतिष्ठान के संचालक राकेश पटेल और संदीप पटेल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की है। त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां मिल सकें, इसके लिए विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

सिंहस्थ 2028 की तैयारी में खेड़ीघाट मोरटक्का को भी मिले प्राथमिकता, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए उठीं 10 मांगें

Wed Oct 28 , 2026
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 में ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मोरटक्का–खेड़ीघाट क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई है। उज्जैन से ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मोरटक्का महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग है। ऐसे में सिंहस्थ की विकास कार्ययोजना में ओंकारेश्वर के साथ मोरटक्का एवं […]

You May Like