आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आमजन को सूचित किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस फर्जी आईडी से किसी भी प्रकार का संपर्क या लेन-देन न करें।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने आमजन से आग्रह किया है कि फर्जी व्हाट्सएप आईडी से आने वाले संदेशों के प्रति सतर्क रहें और संबंधित नंबर को ब्लॉक कर उसकी रिपोर्ट करें
