पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू-पिस्टल अड़ाकर नगदी लूटीं

जबलपुर। भेड़ाघाट में रिलायंस पेट्रोल पंप पर बिना नंबर की गाड़ी से आए तीन बदमाशों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर लूट की। बदमाशों ने पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी और कैश छीनकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ग्राम तेवर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक झारिया रिलायंस पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता है। अभिषेक और उसका साथी संदीप बेन नाइट ड्यूटी पर थे। एक बिना नंबर की एक्टिवा गाड़ी पर सवार होकर तीन अज्ञात लड़के पेट्रोल पंप पर आए।

उन्होंने पहले शांति से 100 का पेट्रोल डलवाया और सेल्समैन अभिषेक को 500 का नोट थमाया। जैसे ही अभिषेक ने बाकी के पैसे वापस करने के लिए अपनी जेब से नोटों की गड्डी निकाली, बदमाशों ने उसे घेर लिया। एक लड़के ने तुरंत अभिषेक के पेट पर धारदार चाकू अड़ा दिया, वहीं दूसरे ने पिस्टल तान दिया। हथियारों के अचानक प्रदर्शन से दोनों कर्मचारी बुरी तरह सहम गए। बदमाशों ने चीखने-चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान एक आरोपी ने अभिषेक के हाथ में रखे लगभग 10,000 नगद झटके से छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश अपनी बिना नंबर की गाड़ी से मौके से फरार हो गए।

Next Post

कलेक्टर नीतू माथुर के नाम से बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी, आमजन सतर्क रहें

Wed Oct 28 , 2026
आलीराजपुर। कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने आमजन को सूचित किया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि इस फर्जी आईडी से किसी भी प्रकार का संपर्क या लेन-देन न करें। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने आमजन […]

You May Like