एमआईटीएस में फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन

ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी डीम्ड यूनिवर्सिटी में आपदा प्रबंधन एवं जागरूकता क्लब और नगर निगम ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस व्यावहारिक प्रशिक्षण में नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम ने आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी और अलार्म सिस्टम की जानकारी का लाइव प्रदर्शन किया।

प्रशिक्षण के लिए अग्निशमन विभाग से चार फायर अधिकारी रामवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, आशीष तोमर और आसिक खान विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार की आग के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर के चयन और उपयोग की विधि समझाई। उन्होंने कहा कि आग लगने पर घबराने के बजाय सही समय पर सही कदम उठाना जरूरी है। प्रतिभागियों को स्वयं एक्सटिंग्विशर चलाकर अभ्यास भी कराया गया।

इस प्रशिक्षण का लाभ छात्रों के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों को भी मिला। विशेषज्ञों ने छोटी सावधानियों से बड़ी दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय बताए।

यह कार्यक्रम कुलपति डॉ. आर. के. पंडित और प्रतिकुलपति डॉ. मंजरी पंडित के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. ज्योति विमल, क्लब सदस्य रोहन प्रताप सिंह तोमर, पवन सिंह तोमर, श्रीधर व्यास सहित बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

मांदर-नगाड़ों की थाप पर गूंजे करमा गीत

Mon Oct 26 , 2026
ग्वालियर। उरांव एवं अन्य आदिवासी समाज समिति की ओर से मानस भवन, फूलबाग में करमा महोत्सव पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैगा रघुवीर भगत ने करमा वृक्ष की टहनियों की परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कराई और पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा सुनाई। इसके बाद समाज के […]

You May Like