जीडीए दफ्तर में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने की जनसुनवाई

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में आज आयोजित जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया गया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है। 60 प्रकरणों में 44 का निराकरण किया गया। बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, दीपक पाठक वरिष्ठ लेखा ऑफिसर, तकनीक शाखा प्रभारी, श्रीमती अनीता भदकारिया ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Next Post

रेलवे में काम के दौरान श्रमिक की मौत के बाद रीवा-सतना मार्ग में लगाया जाम

Tue Oct 6 , 2026
रीवा, रीवा रेलवे स्टेशन में फुटब्रिज निर्माण के दौरान हुए हादसे में एक श्रमिक की उपचार के दौरान मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण रीवा-सतना मुख्य मार्ग पर पडऱा स्थित रेलवे आरओबी के पास जाम लगा दिया. शाम 7 बजे जाम लगाए जाने के कारण यात्रियों की […]

You May Like