ननि अमले ने कार्यवाही कर जप्त किया 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक 

सिंगरौली। नगरीय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के निर्देशानुसार नगर निगम अमले द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज नगर निगम अमले द्वारा क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की सप्लाई करने वालों निगरानी रखी गई । तथा सप्लायर को चिन्हित किया गया जिसकी भनक लगते ही वो गाड़ी से प्लास्टिक को फेंक कर भाग गया। लगभग 25 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की गई। इस दौरान आईईसी मेंबर राजन पाण्डेय और नरेंद्र चौबे ने जब्ती सहित सप्लायर को चिन्हित करने में भूमिका निभाई।

Next Post

नैनो मेटेरियल एवं नैनो टैक्नोलॉजी पर सेमीनार

Sat Jan 24 , 2026
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी के सरंक्षण एवं निर्देशन में ’’रिसेंन्ट टेंड एण्ड नैनो टेक्नोलॉजी’’ विषय पर रसायन शास्त्र विभाग द्वारा दो दिवसीय सेमीनार का सफल आयोजन किया गया। सेमीनार का उद्घाटन मंचासीन मुख्य अतिथि डॉ. नरेन्द्र कुमार व्यख्यात वैज्ञानिक […]

You May Like