
रीवा, शहर के मध्य स्थित कालेज चौराहा के पास सडक़ खराब होने के साथ रोटरी का सुधार कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है जिसके कारण आवागमन प्रभावित होता है और जाम की स्थित निर्मित होती है. यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिये आवागमन हेतु डायवर्सन किया गया है ताकि किसी तरह की दिक्कत लोगो को न हो.
डायवर्सन के मुताबिक जिन बसों को पुराने बस स्टैण्ड से नये बस स्टैण्ड की ओर जाना है वे गुप्ता पेट्रोल पंप से लाडली लक्ष्मी मार्ग का उपयोग कर नीम चौराहा होते हुये / बाईपास तथा सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर मार्ग से होते हुये नया बस स्टैण्ड जा सकेंगे. नये बस स्टैण्डे से पुराने बस स्टैण्ड (सतना) की ओर आने वाली बसे व अन्य वाहन सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर से बाईपास जाकर लडली लक्ष्मी मार्ग से गुप्ता पेट्रोल पंप के पास से पुराने बस स्टैण्ड आ सकेंगे. शहर के चार पहिया एवं ऑटो वाहन कॉलेज चौराहा बंद होने से रसिया मोहल्ला, ताला हाउस मार्ग होते हुये मारतंड तिराहा मार्ग का उपयोग करेंगे. सिरमौर चौराहा से रेल्वे स्टेशन जाने के लिये सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर से नीम चौराहा लाडली लक्ष्मी या करहिया/ढेकहा मार्ग का उपयोग कर सकते हैं. सतना से प्रयागराज मार्ग या प्रयागराज से सतना की ओर चलने वाली बसें बाईपास का उपयोग करें. यातायात पुलिस रीवा द्वारा शहर की आम जनता से अपील की जाती है कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक कॉलेज चौराहा मार्ग की जगह अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा सुचारू यातायाता व्यवस्था में सहायोग प्रदान करें.
