
रीवा, त्योंथर संभाग के अंतर्गत सोमवार को बकायादार उपभोकताओ के कनेक्शन काटने के साथ प्रकरण दर्ज किया गया. साथ ही चार जगह के वितरण ट्रांसफार्मर भी बंद किये गए, तीन जगह पर 6.7 लाख पैसा बकाया था दिन-भर चली कार्रवाई के दौरान 26 विद्युत चोरी के प्रकरण बनाये गये. कार्रवाई का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने घेराव करते हुये अचानक पत्थरबाजी करने लगे जिसके कारण पुलिस को मौके पर बुलाना पडा.
त्योंथर संभाग अंतर्गत त्योंथर टाउन और रायपुर सनौरी वितरण केंद्र में कार्यालय अभियंता आशीष बैन के निर्देश पर मास चेकिंग की गई. त्योंथर टाउन में कुल 14 नग 135 के विद्युत चोरी के प्रकरण बनाये गए और रायपुर सनौरी में 12 चोरी के प्रकरण बनाये गए. त्योंथर टाउन में कुल 09 बकाया राशि वालो के कनेक्शन काटे गये. रायपुर सनौरी में ग्राम मांगी में विवाद हुआ, ग्राम वासियो ने घेराव किया और पत्थरबाजी की. जिसके कारण पुलिस को बुलाना पड़ा. ग्राम मांगी के 3 ट्रांसफॉर्मर बंद किये गए जिसमे 48 उपभोक्ताओं का 6.7 लाख बकाया है, इसके अलावा ग्राम कुराव का 1 ट्रांसफॉर्मर बंद किया गया जिसमें 1 .4 लाख पैसा बकाया है. रायपुर बाजार में 8 बकाया राशि वालो की लाइट काटी गई. चेकिंग अभियान में कुल 26 चोरी के प्रकरण बनाये गए,जिनकी राशि लगभग 22लाख है, 04 नग ट्रांसफार्मर बंद किये गए और 69 कनेक्शन्स कटे गये, जिनकी राशि 13.4 लाख है. चेकिंग में सहायक अभियंता संजय गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता पीयूष चतुर्वेदी, कनिष्ठ अभियंता मनीष सिंह, कनिष्ठ अभियंता आकाश जैसवाल, कनिष्ठ अभियंता रवि तिवारी शामिल रहे.
वकायदारो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही: आशीष बैन
त्योंथर संभाग के कार्यपालन यंत्री आशीष बैन ने बताया की विद्युत वकायादरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है सभी वितरण केन्द्र में अलग अलग कार्रवाई की जा रही टीम गठित की गई है चार वितरण ट्रांसफार्मर बंद किए गए है जिस पर लाखो रुपया विद्युत बिल वकाया है और 26 विद्युत चोरी के प्रकरण बनाये गये है श्री बैन ने बताया की यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी ग्रामीण उपभोक्ता कार्रवाई का विरोध भी कर रहे है मांगी गांव में कार्रवाई के दौरान विरोध के साथ पत्थरबाजी की गई और पुलिस को बुलाया गया पूरे संभाग में लाखो रुपया बिजली का बिल बकाया है प्रयास किया जा रहा है वसूली के लिए.
