![]()
जबलपुर। हिन्दू धर्म सेना, ने शारदेय नवरात्रि एवं दशहरे के दौरान संपूर्ण शहर में मांस, मटन एवं मछली की दुकानों को बंद रखने की मांग की है।
पदाधिकारियों का कहना है कि नवरात्रि हिन्दू समाज की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख पर्व है। धार्मिक भावनाओं एवं जनआस्था को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तथा दशहरे तक मांस-मटन-मछली की दुकानों को बंद रखने के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। इसके साथ ही नवरात्रि एवं दशहरे के दौरान शहर में होने वाले धार्मिक आयोजनों और आवागमन को देखते हुए हेलमेट चेकिंग के विशेष अभियान को अस्थायी रूप से स्थगित रखने की मांग की गई है। संगठन ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।
