राष्ट्रीय राजधानी के 11 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश एवं निकास बंद

नयी दिल्ली 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के 11 मेट्रो स्टेशनों पर अगले आदेश तक प्रवेश एवं निकास बंद रहेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केन्द्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि इन 11 स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाज़ार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नयी दिल्ली शामिल हैं।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने चार खिलाड़ियों को टीम में वापस बुलाया

Fri Oct 2 , 2026
वेलिंग्टन, 02 अक्टूबर (वार्ता) न्यूजीलैंड ने इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ईडन कार्सन, मौली पेनफोल्ड, हैना रो और बेला जेम्स को टीम में वापस बुलाया है। ये चारों खिलाड़ी उस बड़े समुह का हिस्सा थीं जिन्हें हाल ही […]

You May Like