ओंकारेश्वर में जुए पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; 2850 रुपये जप्त

ओंकारेश्वर। थाना मांधाता पुलिस ने जुए के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम भोगांवा के तलाई बैड़ी से 7 जुआरियों को ताश पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 2850 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जप्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी मनोहर गवली के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी थी।

*पकड़े गए आरोपी -*

1. भूराजी पिता गजानंद दवाड़े (60) – ग्राम भोगांवा

2. चेतराम पिता फत्तू (60) – ग्राम भोगांवा

3. दीपक पिता कड़वा प्रजापति (35) – ग्राम भोगांवा

4. नर्मदाशंकर पिता कड़वाजी (40) – ग्राम भोगांवा

5. राजू पिता कड़वाजी (35) – ग्राम भोगांवा

6. मंगत पिता नत्थू भील (45) – ग्राम भोगांवा

7. हेमराज पिता छीतर बलाई (50) – ग्राम भोगांवा

सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर रिहा किया गया।

*जप्त मशरुका -* 2850 रुपये नगदी व 52 ताश पत्ते।

*सराहनीय भूमिका -* थाना प्रभारी अनोखसिंह सिंदया, प्रआर भगवान धनगर, आरक्षक पवन महाजन, जितेन्द्र, रवि सोलंकी, सुरेन्द्र बड़ेरिया, गुणाकेश पाण्डेय और सुधाकर।

Next Post

सीएम को डायल-112 पर धमकी भेजने वाला गिरफ्तार 

Sat Sep 26 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर जान से मारने की धमकी भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. शनिवार को मुंबई से क्राइम ब्रांच पुलिस बुरहानपुर निवासी आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर भोपाल पहुंची. जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान अयान शेख के रुप […]

You May Like