सीएम को डायल-112 पर धमकी भेजने वाला गिरफ्तार 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर जान से मारने की धमकी भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. शनिवार को मुंबई से क्राइम ब्रांच पुलिस बुरहानपुर निवासी आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर भोपाल पहुंची.

जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान अयान शेख के रुप में की गई है. आरोपी मुबंई में अपनी मां के साथ रहता था. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता से परेशान था. पिता को सजा दिलाने कि लिए उसने सीएम के नाम धमकी भरा मैसेज पुलिस को भेजा था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि इस तरह की धमकी भेजने का उसका मकसद था पिता की गिरफ्तारी. मुख्यमंत्री को धमकी भेजने और इसके बाद के परिणाम को लेकर उसे कोई अंदाजा नहीं था. पुलिस की जांच में अबतक सामने आया है कि आरोपी पहले भी बिना टिकट रेलवे यात्रा के मामले में भी गिरफ्तार हो चुका है. आरोपी मुंबई में रहकर प्राइवेट काम करता था.

23 सितंबर को डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया. मैसेज में मुख्यमंत्री को जान से खत्म करने की धमकी दी गई थी. आरोपी ने मैसेज को दो बार एडिट करने के बाद डिलीट कर दिया था. डायल-112 कर्मचारियों ने समय रहते मैसेज का स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया. एक कैटरिंग संचालक का फोन आरोपी ने चोरी किया था. खुद का नाम आए सामने न आए इसलिए उसने मोबाइल चोरी करके धमकी भेजी थी. आरोपी से फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Post

ससुराल में युवक पर साढू ने किया चाकू से हमला

Sat Sep 26 , 2026
भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में शनिवार को ससुराल पहुंचे एक युवक पर उसके साढू ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया. जानकारी के मुताबिक फरियादी राम अवतार मीणा (23) सीहोर जिले का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है. फरियादी ने […]

You May Like