तालाब में डूबा युवक लिव इन पार्टनर के साथ गया था उंडासा

उज्जैन। बापूनगर का रहने वाला युवक उंडासा तालाब पहुंचा था और गणेश विर्सजन स्थल से दूर अपनी प्रतिमा विसर्जित करने पहुंच गया। जहां वह नहाने के लिये तालाब में उतर गया और गहरे पानी में जाने से डूब गया। युवक के डूबने की खबर मिलने पर होमगार्ड की टीम सर्चिंग के लिये पहुंची। कुछ घंटे बाद शव निकाला गया। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि उंडासा तालाब पर सैकड़ो की संख्या में शहरवासी गणपति बप्पा को विदाई देने के लिये शुक्रवार सुबह से पहुंचना शुरू हो गये थे। पुलिस के साथ होमगार्ड की टीम सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिमा विसर्जन करा रहा थी। उसी दौरान दोपहर में खबर सामने आई कि तालाब के दूसरे छोर पर एक युवक डूब गया है।

पुलिस मौके पहुंची डूबे युवक की तलाश के लिये होमगार्ड की एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। शाम 5.30 बजे के लगभग होमगार्ड टीम ने युवक को बाहर निकाल लिया। उसकी मौत हो चुकी थी। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। युवक का नाम सागर उर्फ गोलू पिता रमेश कटियार निवासी पंवासा हाल मुकाम बापूनगर सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवक के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि सागर उर्फ गोलू लिव इन पार्टनर के साथ उंडासा तालाब पहुंचा। उसके डूबने के दौरान पार्टनर मोबाइल से वीडियो बना रही थी पुलिस द्वारा मोबाइल जप्त कर जांच में लिया गया है महिला मित्र से पूछताछ की जाएगी। मृतक युवक के माता-पिता का पूर्व में निधन हो चुका था वह दो बहनों से अलग किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था।

Next Post

मुख्यमंत्री अब्दालपुरा जाएंगे, अपने ही मकान पर हथौड़ा चलाएंगे 

Sat Sep 26 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए शहर में सडक़ चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच रविवार को अब्दालपुरा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिल सकता है, जिसका संदेश उज्जैन से निकलकर पूरे मध्यप्रदेश तक जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पैतृक मकान पर स्वयं हथौड़ा चलाकर चौड़ीकरण की जद […]

You May Like