7 शराब ट्रक चालकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही 

सिंगरौली । एसपी सियाज केएम के निर्देश थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा 21-22 सितम्बर की मध्यरात्रि को औचक चेकिंग लगाया जाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई।

अभियान के तहत 21-22 सितम्बर को मध्य रात्रि में अलग-अलग टीम लगाया जाकर शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा एवं पुराना ट्रैफिक तिराहा पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान लगभग 67 वाहनों को चेक किया गया, जहां 7 ट्रक के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर वाहनों को जप्त कर निराकरण के लिए न्यायालय पेश किया गया, जिसमें से 6 वाहनों पर न्यायालय द्वारा 66000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है, एक वाहन का चालक न्यायालय में उपस्थित नहीं होने से प्रकरण पेंडिंग है। इधर सभी चालको का 6 महीने के लिए वाहन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन कराया जाएगा।

Next Post

विद्यार्थियों ने कागज पर उकेरा विकसित भारत का सपना

Tue Sep 22 , 2026
जबलपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जबलपुर के 328 स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने भविष्य के साथ देश के भविष्य की भी कल्पना करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान […]

You May Like