
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर बुरहानपुर के विकास, औद्योगिक विस्तार, सडक़ अधोसंरचना, श्रमिक हित तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बुरहानपुर विधानसभा एवं जिले के विकास से जुड़े अनेक विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से गति देने का आग्रह किया। भेंट के दौरान बुरहानपुर में निमाड़ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को शीघ्र आयोजित करने, रेहटा. खडक़ोद औद्योगिक क्षेत्र के पहुंच मार्ग का निर्माण, मोहम्मदपुरा औद्योगिक क्लस्टर के विकास, बहादरपुर सहकारी सूत मिल के श्रमिकों के ग्रैज्युटी भुगतान, महत्वपूर्ण सडक़ों को बजट में शामिल करने एवं सडक़ मरम्मत के लिए बजट बढ़ाने सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
औद्योगिक क्षेत्र और क्लस्टर के विकास पर चर्चा:- श्रीमती अर्चना चिटनिस ने रेहटा.खडक़ोद औद्योगिक क्षेत्र के पहुंच मार्ग के निर्माण का विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र तक बेहतर कनेक्टिविटी उद्योगों के संचालन, परिवहन और नए निवेश के लिए महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में मोहम्मदपुरा औद्योगिक क्लस्टर के विकास से जुड़े विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने क्लस्टर में आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाओं के विस्तार तथा औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया। श्रीमती चिटनिस ने बुरहानपुर में उद्योगों के विस्तारए मौजूदा औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं और नए निवेश की संभावनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर की कृषि, टेक्सटाइल एवं अन्य क्षेत्रों की क्षमता को उद्योगों से जोडक़र स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के क्रियान्वयन और नवाचारों की जानकारी दी:- भेंट के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर में संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, जनसहभागिता तथा स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने और आमजन तक योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बुरहानपुर के समग्र विकास पर निरंतर संवाद:- भेंट के दौरान बुरहानपुर विधानसभा एवं जिले में चल रहे तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को दी गई।
निमाड़ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शीघ्र आयोजित करने का आग्रह
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से बुरहानपुर में प्रस्तावित निमाड़ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को शीघ्र आयोजित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने बुरहानपुर प्रवास के दौरान बुरहानपुर में निमाड़ इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बुरहानपुर सहित संपूर्ण निमाड़ क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाओं से अवगत कराया। कृषि एवं उद्यानिकी आधारित उद्योगों, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, डेयरीए शुगर, एथेनॉल सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव के माध्यम से क्षेत्र की औद्योगिक क्षमता को सामने लानेए निवेश को प्रोत्साहित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में कार्य किया जा सकता है।
बहादरपुर सहकारी सूत मिल के श्रमिकों के ग्रैज्युटी भुगतान का विषय:- श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बहादरपुर सहकारी सूत मिल के श्रमिकों के लंबित वेतनए ग्रैच्युटी एवं अन्य स्वत्वों के भुगतान से जुड़े विषय को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने श्रमिकों के हित से जुड़े इस विषय के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया।
