छावनी मंडी झोपड़ी में लगी आग, बारदान गोदाम तक पहुंचने से पहले बुझाई

इंदौर:छावनी अनाज मंडी परिसर में बीती रात बारदान गोदाम के पास बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठती देख मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग को गोदाम की ओर बढ़ने से रोक लिया. झोपड़ी खाली होने से घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
घटना देर रात की बताई जा रही है, सूचना मिलते ही गांधी हॉल फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर भेजे गए थे, आग झोपड़ी में तेजी से फैल चुकी थी.

फायरकर्मियों ने करीब 10 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. प्रारंभिक जांच में झोपड़ी के समीप लगी बिजली की डीपी में स्पार्किंग को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है. आग से झोपड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया. आग की लपटें बारदान गोदाम तक पहुंचतीं, इससे पहले दमकलकर्मियों ने स्थिति नियंत्रित कर ली. मामले में फायर ब्रिगेड के एसआई सुशील दुबे ने नव भारत को बताया कि
आग झोपड़ी में लगी थी और पास में बारदान का गोदाम होने से इसे फैलने से रोकना प्राथमिकता थी. दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के हिस्से को सुरक्षित करते हुए आग बुझा दी थी. घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है, आग लगने की वजह की जांच की जा रही है.

Next Post

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने लिया जायजा

Tue Sep 22 , 2026
ग्वालियर: गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से कराने के लिए सागर ताल के समीप बनाए गए अस्थाई कुंड एवं लघु जलाशयों का कलेक्टर रुचिका चौहान ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। […]

You May Like