चितरंगी महाविद्यालय में ओएसडी का औचक निरीक्षण

चितरंगी : शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय चितरंगी में 18 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ओएसडी डॉ. आजाद मंसूरी ने औचक निरीक्षण किया। कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, म.प्र. शासन, सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देशों के तहत किए गए निरीक्षण का उद्देश्य महाविद्यालय की प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेना रहा। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित मिलीं। ओएसडी ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी ली। सेवा संकल्प के अंतर्गत संचालित गतिविधियां भी निर्धारित योजना के अनुरूप सुचारू रूप से संचालित पाई गईं।

डॉ. मंसूरी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा महाविद्यालय से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स ग्राउंड विकसित करने, क्रीड़ा अधिकारी की पदस्थापना करने तथा पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग रखी। ओएसडी ने विद्यार्थियों की मांगों को गंभीरता से सुना और आवश्यक स्तर पर सकारात्मक प्रयास का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय परिसर में साफ.-सफाई की व्यवस्था उत्कृष्ट मिली। विशेष रूप से बाथरूम सहित अन्य स्थानों की स्वच्छता और सुव्यवस्था की ओएसडी ने सराहना की। उन्होंने प्राचार्य अभिषेक पाण्डेय की कार्यशैली, मार्गदर्शन और महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

Next Post

तेलंगाना के शमशाबाद में एनएच-44 पर भीषण सड़क हादसा, गणेश विसर्जन से लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत

Sat Sep 19 , 2026
हैदराबाद,  तेलंगाना के शमशाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एनएच-44 पर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा पलामकुला गांव के पास उस वक्त हुआ जब मृतक परिवार […]

You May Like