भोपाल। बीएचईएल, भोपाल के हेल्पिंग हैंड्स के टेक्निकल सेंटर, वाटिका सेंटर एवं मसाला सेंटर में भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन पारंपरिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया।
कार्यक्रम में बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्षा रोजी उपाध्याय ने अतिथियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने टेक्निकल सेंटर का भ्रमण कर कॉइल इंसुलेशन, आईवीटी एवं प्राइमरी ट्यूब्स सहित विभिन्न विभागों में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मा.सं.) हेमराम पटेल, महाप्रबंधक (फीडर्स) संतोष डोंगरे, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी) गौतम मजुमदार सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। लेडीज क्लब की उपाध्यक्षा प्रीति दानी, समिति सदस्य एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
