सरकार का उद्देश्य विकास के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना: दिलीप

सीधी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सिहावल में आयोजित शिविर में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सीधी जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का संचालन किया जा रहा है जो 8 जनवरी तक चलेगा। इसी क्रम में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने सिहावल में 43 करोड़ 60 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति वाले दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने 3925.60 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति से निर्मित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहावल तथा 434.67 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति से निर्मित आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास पतुलखी का लोकार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार द्वारा कक्षा 1 से 12वीं तक नि:शुल्क पुस्तकें, कक्षा 1 से 8वीं तक नि:शुल्क गणवेश और कक्षा 1 से 8वीं तक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कक्षा 6वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जा रही है। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की सहायता तथा मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी योजना का लाभ दिया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास का व्यापक विस्तार हो रहा है। योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है और विकास की गति लगातार तेज हुई है।

क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी: विश्वामित्र

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने की। उन्होंने सिहावल में जिले के प्रथम शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लोकार्पण को क्षेत्र के लिए गौरव और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी जो अब पूरी हुई है। श्री पाठक ने कहा कि सिहावल के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिहावल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

जनविश्वास शिविर में प्रदान की गई सहायता राशि

जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना के तहत 6 हितग्राहियों को कुल 20 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र की उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत 6 हितग्राहियों को कुल 45.90 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए। म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सीसीएल ऋण योजना के तहत 5 हितग्राहियों को कुल 11.50 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 4 हितग्राहियों को 1.20-1.20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।

Next Post

प्रतिभावान हितांशी सोमानी ने राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में मेरिट में स्थान प्राप्त किया

Fri Sep 11 , 2026
मंदसौर। मंदसौर नगर की प्रतिभावान बेटी हितांशी सौरभ सोमानी ने एमपीएएस (माइंड पावर अबेकस सिस्टम) द्वारा मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। हितांशी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि मंदसौर के लिए भी गर्व का विषय है। […]

You May Like