धनहरा में रेत की चोरी करते चार ट्रैक्टर जप्त

सिंगरौली । जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार चौथे दिन हुई कार्रवाई में धनहरा क्षेत्र से रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त चार बिना नंबर के ट्रैक्टरों को जप्त किया गया है। कार्रवाई से अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश एवं खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया के नेतृत्व में आज बुधवार को धनहरा क्षेत्र में जांच कार्रवाई की गई। इस दौरान रेत के अवैध उत्खनन में संलग्न चार ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जप्त वाहनों में सोनालिका एमएम-35, न्यू हॉलैंड प्लस 3032, पावरट्रैक 434 प्लस और स्वराज 735 एफई शामिल हैं। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस थाना माड़ा में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा जप्त वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

नो-एंट्री में दौड़ रहे तीन भारी वाहन पकड़े, 25,500 रुपए का चालान

Thu Sep 10 , 2026
सिंगरौली । जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसीक्रम में मंगलवार की शाम बंधौरा पावर प्लांट से बरगवां, गड़ेरिया कॉनवाय प्वाइंट मार्ग पर […]

You May Like

मनोरंजन