इंदौर: राजेंद्र नगर पुलिस ने हुक्माखेड़ी मल्टी के पास रेलवे पटरी से सटी झाड़ियों में छिपाकर रखी छह पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर अजय उर्फ अज्जू निवासी हुक्माखेड़ी लाल मल्टी को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत करीब 22,800 रुपए बताई गई है.
मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के पास सुनसान इलाके में शराब छिपाकर रखी गई है और वहां से सप्लाई की तैयारी है. सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध अजय को पकड़ा. तलाशी के दौरान उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से छह पेटी शराब मिली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है
Next Post
टीसीएस को ओडिशा सरकार से एआई युक्त डिजिटल गवर्नेंस प्लेटफॉर्म बनाने के लिए मिला 122 करोड़ का ठेका
Tue Sep 8 , 2026
मुंबई, 08 सितंबर (वार्ता) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को ओडिशा सरकार से ओडिशा स्टेट वर्कफ्लो ऑटोमेशन सिस्टम (ओएसडब्ल्यूएएस 3.0) के अगले चरण को लागू करने के लिए 122.6 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके साथ ही ओडिशा सरकार के साथ […]

You May Like
-
2 years ago
पुलिस कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव