नगर निगम ने बताया 2028 का रोडमेप, उज्जैन को देंगे स्मार्टशेप 

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों, शहर में चल रहे विकास कार्यों और जनहित योजनाओं को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार को पत्रकारों के साथ विस्तृत संवाद किया। नगर निगम मुख्यालय में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में निगम अधिकारियों ने शहर के वर्तमान विकास कार्यों, आगामी योजनाओं और सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों की जानकारी साझा करते हुए मीडिया को विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

संवाद के दौरान सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखकर किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण, यातायात सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पौधारोपण अभियान तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में शहर को आने वाले वर्षों की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि मीडिया केवल समाचार का माध्यम नहीं बल्कि समाज और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु है। शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की सही और तथ्यात्मक जानकारी जब नागरिकों तक पहुंचती है तो जनभागीदारी भी बढ़ती है और योजनाओं को बेहतर समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 जैसे विशाल आयोजन की सफलता में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है।

उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। निगम मुख्यालय से शुरू हुई रैली को निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा ध्वजों से सजे वाहनों और देशभक्ति नारों के बीच निकली रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए फ्रीगंज टॉवर चौक पहुंची। रैली में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निगम कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुडऩे का संदेश दिया गया। पूरे मार्ग पर राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

पत्रकारों ने भी शहर विकास, यातायात, स्वच्छता के मुद्दे उठाए

 

संवाद के दौरान पत्रकारों ने भी शहर के विकास, यातायात, स्वच्छता, निर्माण कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अनेक मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा जनहित के मुद्दों पर समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी नियमित रूप से पत्रकारों के साथ संवाद आयोजित करेगा। विकास कार्यों के निरीक्षण, पौधारोपण अभियान, स्वच्छता गतिविधियों और अन्य जनहित कार्यक्रमों में मीडिया को सहभागी बनाया जाएगा ताकि शहर की प्रगति और चुनौतियों दोनों की जानकारी समाज तक पारदर्शिता के साथ पहुंच सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर निगम, मीडिया और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा शहर में चल रहे विकास कार्यों की तथ्यात्मक जानकारी जनता तक पहुंचाना रहा। संवाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और इसमें शहर के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा देखने को मिली। अपर आयुक्त योगेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के नागरिक अपने संबंधित जोनल अधिकारी से संपर्क कर निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं। निगम का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है।

 

महा अभियान में निशुल्क मिल रहे पौधे

 

उज्जैन में शहर को हराभरा बनाने और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत नगर निगम अमृत हरित महा अभियान चला रहा है। अभियान के अंतर्गत शहरवासियों, सामाजिक संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महापौर विश्रामगृह और नगर निगम की नर्सरी से पौधों का वितरण किया जा रहा है। निगम ने नागरिकों से केवल पौधे लगाने ही नहीं बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया है।

Next Post

देश का हर युवा हमारे संवैधानिक, लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं: बिरला

Fri Aug 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि आज जरूरी है कि देश का हर युवा हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। श्री बिरला ने स्वतंत्रता दिवस […]

You May Like