
अहमदाबाद, 11 अगस्त (वार्ता) दवा बनाने वाली कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 9.398 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। यह सालाना आधार पर 35.9 प्रतिशत कम है। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक के बाद मंगलवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की गयी। पहली तिमाही में कंपनी की राजस्व 22 फीसदी बढ़कर 80,170 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान परिचालन लाभ 7.6 फीसदी कम होकर 19,294 करोड़ रुपये और कर पूर्व लाभ 32 प्रतिशत नीचे 13,066 करोड़ रुपये रहा।
जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक सर्विल पटेल ने परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वित्त वर्ष की शुरुआत लाभ के साथ हुई है। हम अनुसंधान आधारित, मरीज को केंद्र में रखने वाला संगठन बने की दिशा में बढ़ रहे हैं। कंपनी के कुल राजस्व में 55 प्रतिशत योगदान ब्रांडेड दवाओं का रहा। अमेरिका में तिमाही के दौरान कंपनी के ब्रांडेड दवाओं की बिक्री में 11 प्रतिशत का उछाल आया। उन्होंने कहा कि कंपनी विकास के अगले चरण के लिए तैयार है।
जायडस की दवाओं की बिक्री पहली तिमाही में सालाना आधार पर 8.6 प्रतिशत बढ़कर 6,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। उपभोक्ता आरोग्य उत्पादों की बिक्री 1,429.2 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले के मुकाबले 67.2 प्रतिशत अधिक है। दवाओं की बिक्री उत्तरी अमेरिका में 2.6 प्रतिशत घटकर 3,097.9 करोड़ रुपये रह गयी। भारती बाजार में बिक्री 19.5 प्रतिशत बढकर 1,815.8 करोड़ रुपये रही।
