छीता खुदरी बांध ओवरफ्लो, तेज बहाव में बहा बंगाल का युवक

जबलपुर: लगातार हो रही बारिश के चलते कुंडम थाना अंतर्गत छीता खुदरी बांध पूरी तरह लबालब होकर ओवरफ्लो हो गया है। बांध के बढ़े जलस्तर के बीच रविवार शाम स्नान कर रहा पश्चिम बंगाल का युवक तेज बहाव में बह गया। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। सुबह से देर शाम तक घंटों तलाश चली लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया आज पुन: उसकी तलाश चलेगी।

कुंडम थाना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश के कारण छीता खुदरी बांध में पानी का दबाव बढ़ गया है। रविवार शाम करीब चार बजे पश्चिम बंगाल निवासी शेख अब्दुल बांध के पास नहा रहा था जो अचानक तेज बहाव में बह गया। युवक के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि स्तर पर बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को पानी के भारी बहाव को देखते हुए एसडीआरएफ के दल को तत्काल मौके पर बुलाया गया है। जबलपुर से आधुनिक उपकरणों के साथ पहुंची एसडीआरएफ टीम ने युवक की सघन खोजबीन शुरू की ।

देर शाम तक उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। बांध पर पानी का उफान लगातार जारी है, जिससे सर्च ऑपरेशन में बाधा भी आ रही है। अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है आज पुन: उसकी तलाश चलेगी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शेख अब्दुल पश्चिम बंगाल से काम के सिलसिले में आया था । बांध के पास एक कंपनी में काम करता था । जब वह नहा रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया।

Next Post

एचबीए चुनाव: अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मृगेंद्र सिंह की प्रस्तावित डिबेट पर रोक

Tue Aug 11 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट बार एसोसियेशन जबलपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह द्वारा सिल्वर जुबली हाल में प्रस्तावित डिबेट के आयोजन को चुनाव समिति ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने मृगेंद्र सिंह को पत्र भेजकर कहा है कि प्रस्तावित डिबेट […]

You May Like