ग्वालियर:कम्पू थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 45 क्वार्टर प्लेन देशी शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त की दोपहर 2.30 से 3.05 बजे फायरिंग रेंज स्थित सरकारी कंडम क्वार्टरों के पास पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान सुमेर का पुरा, नैनागढ़ निवासी 43 वर्षीय नरेश सिंह को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 45 क्वार्टर प्लेन देशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई गई है, बरामद हुई।
कम्पू थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 182/26 में आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना प्रधान आरक्षक राजेश सिंह कर रहे हैं। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
