युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

गोहलपुर थाना प्रभारी के मुताबिक बुधवार देर शाम यशवंत ठाकुर, निवासी माढ़ोताल पर त्रिमूर्ति नगर, गोहलपुर में किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गोहलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, लेन-देन और पुरानी दुश्मनी समेत तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Next Post

सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश, एक दिन में 10 मि.मी वर्षा

Wed Aug 5 , 2026
रीवा, सूखे की आहट के बीच बुधवार को रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे. तेज धूप और उमस भरी गर्मी से जहा राहत मिली, वहीं खेतों को पानी मिला है. एक बार फिर किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है. पहली बार एक दिन में 10 […]

You May Like